फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father jumped into well with son after threw son from roof death in chandauli

UP: भूख से तड़प रहे बच्चे ने खाना मांगा तो नाराज पिता ने छत से नीचे फेंका, फिर साथ लेकर कूंए में कूद गया; मौत

Mon, 08 Jan 2024 07:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

घटना चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र विशुनपुर गांव की है। खाना मांगने से नाराज पिता ने पहले बेटे को छत से नीचे फेंका, फिर साथ लेकर कुएं में कूद गया। काफी खोजबीन के बाद पिता का शव बरामद हो गया लेकिन, बेटे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Father jumped into well with son after threw son from roof death in chandauli
chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूख से तड़प रहे पांच वर्ष के मासूम ने पिता से खाना मांगा तो गुस्से में पिता ने उसे दो मंजिला घर के छत से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए तो वहां भी पहुंच गया और बेटे का इलाज खुद कराने की बात कहकर बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद गांव में आकर बच्चे के साथ कूएं में कूद गया। जिससे पिता की मौत हो गई। वहीं चार घंटे की तलाश के बाद मासूम का शव नहीं मिल सका है। यह दर्दनाक घटना सकलडीहा कोतवाली के विशुरपुर गांव में सोमवार की दोपहर में हुई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सकलडीहा कोतवाली के विशुनपुर कला गांव निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक स्व. दरोगा सिंह का बेटा आशुतोष सिंह (35) पांच बहनों का इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में हैं। आशुतोष की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी धीना थाना के कपसिया निवासी महिला से हुई थी। दस वर्ष पहले वे पति को छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद आशुतोष की दूसरी शादी गाजीपुर के गहमर निवासी खुश्बू से हुई। उससे पांच वर्षीय पुत्र अपरबल था। विवाद के कारण खुश्बू भी पति को छोड़ कर मायके में रहने लगी। भतीजे अपरबल की अच्छी परवरिश के लिए आशुतोष की बहन शीला उसे अपने साथ ससुराल महेषी ले गई थी। वहीं बेटे आशुतोष के मारपीट से तंग मां विमला भी बेटी के यहां ही रह रही थी।                  

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का ख्याल खुद रखने की बात कहकर बहन के घर से लाया था युवक

चार दिन पहले आशुतोष अपनी बहन के गांव पहुंचा और बेटे अपने पास रखने की बात कहकर अपनी मां और पुत्र को गांव ले आया। आशुतोष की मां विमला देवी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पुत्र अपरबल ने पिता से खाना मांगा जिससे वह गुस्सा हो गया और उसे दो मंजिल घर के छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। इससे बच्चे को काफी चोटें आईं। आसपास के ग्रामीण बच्चे को पास के निजी चिकित्सालय में ले गए। डॉक्टर अभी इलाज कर ही रहे थे कि आशुतोष वहां पहुंच गया कहा कि मेरा बेटा है मैं ही इलाज कराऊंगा। 

यह कहकर उसने बेटे को उठाया और पैदल ही इनायतपुर माइनर पकड़कर डेढ़ावल की ओर चल दिया। गांव के बाहर निकलते ही उसने नहर के किनारे स्थित कुएं में बेटे को लेकर छलांग लगा दिया। सिवान में काम कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचाने लगे। मौके पर सीओ रघुराज, सकलडीहा कोतवाल राजीव सिंह टीम के साथ पहुंच गए। 

गोताखोर और अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई और तलाश शुरू की। तलाश के बाद आशुतोष का शव बरामद हो गया। बेटे अपरबल की तलाश की जा रही है। वहीं देर रात तक पुत्र का शव नहीं मिला। अंधेरे की वजह से हो रही कठिनाई से पुलिस अगले दिन तलाश की बात कहकर चली गई। वहीं आशुतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। 

क्या कहती है पुलिस
आशुतोष मानसिक रूप से परेशान था और नशे का भी आदी हो गया था। किसी बात से नाराज होकर उसने बेटे संग कुंए में छलांग लगा दी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रघुराज, क्षेत्राधिकारी, सकलडीहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed