फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father and son scorched due to gas leaking from LPG cylinder

एलपीजी सिलिंडर से गैस रिसने से पिता-पुत्र झुलसे

Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father and son scorched due to gas leaking from LPG cylinder
क्षेत्र के कल्याणी चक गांव में भोजन बनाते समय एलपीजी गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। इससे जोखन प्रसाद गुप्ता (40) और उनका पुत्र धीरज कुमार (15) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचे गुरूदयाल (35) भी आंशिक रूप से झुलस गए। आग के चलते गृहस्थी का लगभग दो लाख का सामान भी जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कल्याणी चक गांव में जोखन प्रसाद की पत्नी सरोज देवी सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इससे जोखन प्रसाद गुप्ता, धीरज कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचे गुरूदयाल भी आंशिक रूप से जल गए। आग के चलते घर में रखा कूलर, फ्रीज, बिस्तर, टीवी, राशन और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को ग्रामीणो ने चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार अग्निकांड में दो लाख रुपये की घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर लेखपाल आशुतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed