फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father and son died due to house collapse in Chandauli due to rain

चंदौली में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र की मौत, सोते समय अचानक हुआ हादसा; मचा हड़कंप

Sat, 09 Aug 2025 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Aug 2025 01:10 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में बारिश के कहर से दो लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Father and son died due to house collapse in Chandauli due to rain
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें सो रहे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव मूरत (65) और उनके पुत्र जय हिंद (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों रात में अपने कच्चे मकान में सो रहे थे, तभी अचानक मकान गिर गया। घटना में दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मिट्टी का मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; सुविधा: काशी में बुजुर्गों को मिलेगा एक और ठिकाना, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस; 100 वृद्धों की होगी क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता तथा सीपीएम नेता गलाब चंद्र मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed