फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father and son crushed by a dumper in Chandauli Two died in the incident

चंदौली में डंपर में पिता पुत्र को कुचला : घटना में दो की मौत.. दसवां में शामिल होकर लौट रहे थे घर, घर में मातम

Sun, 09 Mar 2025 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

 पिता-पुत्र की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दसवां कार्यक्रम में शामिल होकर ससुराल से वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया और उसके चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Father and son crushed by a dumper in Chandauli Two died in the incident
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही खुर्द में निर्माणाधीन रिंग रोड के समीप डंपर की चपेट में आने से रविवार की शाम बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वे ससुराल में दसवां में शामिल होकर लौट रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं दुर्घटना के बाद अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाने के बाद सीओ आशुतोष व कोतवाल मुगलसराय विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर भीड़ को हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। पुलिस चालक सहित डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed