{"_id":"580682d64f1c1b1030702d3d","slug":"fast-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा का व्रत आज रखेंगी सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा का व्रत आज रखेंगी सुहागिनें
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
मेहदी लगवाती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी आयु के लिए किए जाने वाला करवा चौथ पर सुहागिनों की कलाई आज आकर्षक मेहदी से सजी दिखेगी। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में चहल पहल रही। सर्वाधिक भीड़ मेहदी रचवाने वालों की रही। भीड़ देख कर मेहदी लगाने वालों ने भी महिलाओं से मनमाना कीमत वसूला। इसी तरह आर्टिफिशियल गहनों और शृंगार वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ रही।
करवा चौथ को लेकर बाजार में अत्यधिक चहल पहल दिखी। हर महिला सोलहो शृंगार में कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी वजह से बाजार में शृंगार वस्तुओं की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। टीवी सीरियलों और फिल्मों ने उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को पूरे भारत में प्रसिद्ध कर दिया है। इस वर्ष बुधवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। करक चतुर्थी के नाम से प्रसिद्ध गणेश पूजन को अब घर घर में किया जाने लगा है। इसी वजह से पर्व के मद्देनजर बाजार में विशेष चहल पहल होती है। नगर के जीटी रोड पर स्थित काली मंदिर के पीछे, रस्तोगी गली, परमार कटरा सहित अन्य स्थानों पर शृंगार के दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। विशेष कर आर्टिफिशियल गहनों के प्रति महिलाओं में दीवानगी दिखी। इसी तरह कलाइयों को सजाने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखा। शृंगार वस्तुओं के विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से करवा चौथ पर शृंगार वस्तुओं की खरीददारी में तेजी आयी है।