फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fast ended after assurance

Chandauli News: आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
fast ended after assurance
अंधेरे में डूबे आरओबी पर लाइट लगवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के युवा विंग के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के नेतृत्व में कस्बा के लोगों ने बुधवार को करीब सात घंटे तक भूख हड़ताल किया। सूचना पर पहुंचे डीएफसीसी के अधिकारी संतोष कुमार झा, सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ सदर रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने व्यापारियों को समझाने के साथ तीन माह के अंदर लाइट लगवाने का लिखित आश्वासन देकर व जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने बताया कि गेट नंबर 72 बी के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज पर लगभग एक वर्ष से आवागमन चालू है। पुल आउटर के समीप होने से रात में अंधेरे में डूब जाता है। बावजूद इसके अभी तक उस पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पुल से होकर पैदल आने-जाने में लूट व छिनैती का भय बना रहता है। बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी को तीन बार पत्रक सौंपा गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फुट ओवरब्रिज का कार्य भी लगभग एक माह से बंद है। वहीं रेलवे गेट को भी बंद कर दीवार खड़ी कर दिए जाने से लोग आरओबी या क्रासिंग से पैदल जाने को विवश हैं। कुछ दिन पूर्व एक बालिका की क्राॅसिंग पार करते वक्त गिर जाने से मौत भी हो चुकी है। भूख हड़ताल करने वालों में कमलेश ठठेरा, आकाश जायसवाल, सलमान खान, अरविंद विश्वाकर्मा, अंकित सैनी , प्रभु विश्वाकर्मा, नाजिर अहमद, आदर्श केशरी, विनोद अग्रहरी, रितेश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed