फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farming of pulses and oilseeds crops will increase income

दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती से किसानो की बढ़ेगी आय

Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farming of pulses and oilseeds crops will increase income
चकिया। दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती रबी के सीजन में करने से किसानों की आय बढ़ेगी तथा किसानों की आय दुगुनी करने का सरकार का संकल्प भी सार्थक होगा। यह विचार स्थानीय विकासखंड सभागार में नेशनल मिशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंसन (आत्मा) की ओर से आयोजित कृषि गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने व्यक्त किये।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के कृषि वैज्ञानिक डा. समीर पांडेय ने कहा कि रबी सत्र में किसानों को गेहूँ के साथ ही दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती का रकबा बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नवीनतम खेती की तकनीकों के जरिये किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि दलहनी-तिलहनी फसलों के साथ ही गेहूँ की खेती में रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक उर्वरकों का प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि फसलों का एकीकृत पोषण प्रबंधन तथा एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन करने से फसलों की उत्पादकता के साथ ही उनकी गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस दौरान आत्मा के बृजकुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सुरेश, कृषि सलाहकार गिरीश राय, एबीपी श्यामबदन, अमरनाथ, अजीत, देशराज सिंह, विरेन्द्र पाल, संजीव मौर्य, रामवृक्ष, ओमप्रकाश सिंह, भानूप्रताप सिंह, राजनाथ पटेल, ओमप्रकाश कुशवाहा, जोखन पाल, शम्भूनाथ विश्वकर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता योगाचार्य देशराज सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed