फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will get subsidy on purchase of agricultural machinery

किसानों को मिलेगी कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी

Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get subsidy on purchase of agricultural machinery
किसानों को खेती के लिए उन्नत खाद-बीज और अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण समिति की बैठक हुई। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने योजनाओं की समीक्षा की और अफसरों को ठोस कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि संबंधित विभागों को योजना के तहत प्रस्तावित कार्य दिए गए हैं। इसके लिए किसानों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य को योजना के कार्यों के संपादन में सुझाव के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने कहा कि कृषकों की बैठकें, गोष्ठी कराने के लिए दी जाने वाली 1500 रुपये धनराशि काफी कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के उत्थान के लिए धनराशि नहीं दी गई है। सीडीओ ने इन पर गहन विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया। कहा कि पंचायत, पशुपालन व कृषि विभाग के समन्वय से गोवर्धन योजना संचालित होनी है। इसमें गोबर से बायोगैस तैयार की जाएगी। इसको लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed