फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will cultivate onion in season from Kharif

खरीफ से सीजन में किसान करेंगे प्याज की खेती

Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers will cultivate onion in season from Kharif
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उद्यान विभाग की ओर से प्याज की खेती करने के लिए नि:शुल्क बीज वितरण का आयोजन हुआ। इसमें डीएम संजीव सिंह जिले के 50 चयनित किसानों को प्याज का बीज सौंपा। उन्होंने आधुनिक खेती के प्रति किसानों की रुचि देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही खेती के दौरान कृषि विशेषज्ञों का सुझाव लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि खरीफ के सीजन में प्याज की खेती के लिए विभाग की ओर से किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का विभाग में पंजीयन होना जरूरी है। कहा कि खरीफ के सीजन में प्याज की खेती के लिए मई से अगस्त माह तक नर्सरी डाला जा सकती है। इसके बाद अक्तूबर माह से प्याज का उत्पादन शुरु हो जाएगा। खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी तथा ढलावदार खेत होना जरुरी है। क्योंकि पानी निकासी नहीं होने पर फसल खराब हो जाएगी। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती करने किसान अपनी आय दोगुनी कर सकता है। ऐसे में खरीफ के सीजन में प्याज की खेती का प्रयोग बहुत कारगर साबित होगा। उन्होंने प्याज के भंडारण व्यवस्था का प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने ज्यादा किसानों को प्याज की खेती से जोड़ने पर बल दिया। वहीं केवीके प्रभारी डा. एसपी सिंह ने प्याज के नर्सरी, हार्वेस्टिंग और रोग नियंत्रण के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस दौरान सुरेश मिश्रा, रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, लालमुनी राम, मोहन कुमार सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed