फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers uproar over arbitrary selling of urea

मनमाने ढंग से यूरिया बेचने पर किसानो का हंगामा

Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers uproar over arbitrary selling of urea
चकिया। पूर्वी बाजार स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में स्थित कृभको केंद्र से मनमाने ढंग से यूरिया की बिक्री किए जाने से किसान नाराज हो गये। नाराज किसानो ने मंगलवार को केन्द्र पर जमकर हंगामा मचाया तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिक दाम में यूरिया बेचने की शिकायत की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को फत्तेपुर, पिपरिया, दिरेहू, लालपुर, मुबारकपुर, बोदारा, मूसाखाड़, कुदरा आदि गांवो के किसान कृभको केन्द्र पर यूरिया के लिए पहुंचे। जहाँ केन्द्र प्रभारी द्वारा 267 रू0 प्रति बोरी की जगह 270 रुपये लिए जा रहे थे। वहीं पल्लेदारी 2 रुपये की जगह 5 रुपये प्रतिबोरी वसूला जा रहा था। इसके अतिरिक्त प्रति बोरी यूरिया पर 40 रुपये का केमिकल जबरदस्ती किसानों को खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। किसान बुल्लू, अजय, सीताराम, मोहन, मल्लेश्वर, लोचन ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कृभको केंद्र पर किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तथा उन्हें निर्धारित मूल्य पर यूरिया नहीं दी गयी तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed