फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers told the usefulness of PM crop insurance

कृषकों को बताया पीएम फसल बीमा की उपयोगिता

Thu, 16 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers told the usefulness of PM crop insurance
चंदौली। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विजेज की ओर से बुधवार को बाइक रैली निकाली गयी। उक्त रैली को कृषि विज्ञान केंद्र से उपकृषि निदेशक विजेंद्र सिंह व कृषि विभाग के जेडी महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली केविके से कटसिला तक गयी। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गयी। साथ ही पंजीकरण कराकर फसल बीमा योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित भी किया।इस दौरान जिला प्रबंधक अजय पांडेय ने बताया कि कामन सर्विस सेंटर के जरिए आम लोगों को आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधामंत्री किसान मानधन योजन, प्रधानमंत्री व्यापारी मानधन योजन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना आदि योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सरकार की ओर से जारी कल्याणकारी स्कीम की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें पंजीकृत करके उक्त योजना का लाभार्थी बनाने में जिले के सीएससी सेंटर सहायक की भूमिका अदा करते चले आ रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए लाभप्रद है। इसके लिए सीएससी सेंटर पर आकर किसान अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कृषि निदेशक बसंत दुबे, शिवानंद उपाध्याय, जिला समन्यवक आनंद कुमार सिंह,नीरज, बच्चा, प्रेम नारायण ओझा, रविकांत, संदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed