फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   farmers sought Compensating

किसानों ने जमीन का मुआवजा मांगा 

Wed, 20 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmers sought Compensating
एडीएम का पुतला फूंकते किसान।
क्षेत्र के छीतो गांव में किसानों ने फ्रेट कारीडोर मामले में जमीन अधिग्रहण को लेकर धरना दिया । मंगलवार को धरनास्थल पर शासन-प्रशासन को जमकर कोसा और विरोध स्वरूप एडीएम का फूंका।  चेताया कि यदि शीघ्र हम सभी की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रेल परियोजना फ्रेट कॉरिडोर के कारण जनपद के सैकड़ों किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। रेलवे ने किसानों को जबरन उनके भूमि से हटा दिया, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दिया। किसानों व रेलवे के बीच जो समझौता हुआ था उसके तहत किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए, किसान आज भी उससे वंचित है। आलम यह है कि किसान पांच वर्षों तक अपने हक के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटते रहे, लेकिन किसानों की एक न सुनी गई। प्रशासनिक अधिकारी हमारी समस्या को सुझलाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला मामले को सुलझाने की बजाय उसे उलझाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन

किसान अब किसी भी हाल में प्रशासनिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर शशिकांत सिंह, किस्मत यादव आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed