{"_id":"5fd277d58ebc3e40fc605ae4","slug":"farmers-protest-on-irregularities-in-paddy-purchase-chandauli-news-vns5626279181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में अनियमितता पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में अनियमितता पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चकिया। धान की खरीद न होने और खरीद में अनियमितता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नाराज किसानों ने अखिल भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में डोड़ापुर गांव स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि धान खरीदने के कार्य में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। वास्तविक किसानों का धान न खरीदकर बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। इससे किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर में अखिल भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में दर्जनों किसान डोडापुर स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए केंद्र प्रभारी एवं एसएमआई अमित यादव का घेराव किया एवं जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि अब तक केंद्र पर मात्र तीन किसानों से लगभग 200 क्विंटल धान खरीदा गया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि इससे साफ होता है कि शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप धान नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी और बिचौलिए, मिलरों का धान खरीदी में मिलीभगत हावी है। किसानों ने कहा कि रघुनाथपुर, गरला, राम लक्ष्मणपुर क्रय केंद्र प्राइवेट एजेंसियों एवं मिलरों द्वारा संचालित की जा रही हैं। किसानों ने एसडीएम से मिलकर वास्तविक किसानों का धान खरीदने, नमी के नाम पर किसानों को परेशान न करने आदि समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में दिवाकर कुशवाहा, महेंद्र सिंह, रामलोचन, सियाराम, पंचम प्रसाद, श्रीनाथ ,देशराज, मो.आलम रहे।