फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers performed for water

पानी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Sun, 11 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers performed for water
पानी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
खेत में नर्सरी डालने के लिए किसानों की चिंता अब बढ़ने लगी, क्योंकि इंद्रदेव भी अभी किसानों के ऊपर मेहरबान नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को चतुर्भजुपुर में सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि जून महीना का दस दिन बीत चुका है लेकिन अभी तक धान के रोपाई के लिए नर्सरी नहीं डाली गई। किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं नर्सरी देर से तैयार हुई तो रोपाई के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि अगर समय से नहरों में पानी आ जाता तो किसान राहत की सांस लेते। अबकी बार इंद्रदेव भी किसानों से नाराज हो गए हैं। किसान बरसात होने का भी इंतजार कर रहे हैं। उधर इस बाबत पूछे जाने जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अरविंद यादव, कन्हैया यादव, चंदना भगवान दास, बिहारी यादव, चिरकुट, वसंत चौहान, साहब सिंह, तनमन यादव, हीरा भगवती पांडेय, काशी चौहान, गोपी राय, रामकुंवर, रामभरोस, रामसूरत जायसवाल, अन्नू जायसवाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed