फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers demonstrated to start bad pump canal

खराब पंप कैनाल को शुरू कराने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated to start bad pump canal
कंदवा। थाना क्षेत्र के मुड्डा गांव के पास कर्मनाशा नदी के तट पर लगा तीन क्यूसेक का पंप कैनाल काफी दिनों से खराब है।जिससे सिचाईं कार्य बाधित है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। चेताया कि यदि जल्द ही मरम्मत नहीं की गई तो किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मुड्डा गांव के पास लगे पंप कैनाल को सुचारु रुप से चलाने के लिए तीन मोटर लगे हैं। जिसका बेयरिंग काफी दिनों से खराब है। इससे सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय उच्चाधिकारी मरम्मत कार्य नहीं करा रहे हैं। किसानों ने मोटर की जल्द से जल्द मरम्मत किये जाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि अधिकारियों ने पंप कैनाल को शुरू नहीं कराया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान उदय नारायण सिंह, गौतम पाल, श्याम नारायण पाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, गुड्डू राम, मुन्ना राम, उमेश बिंद, रमेश बिंद, विजय बहादुर यादव, नरसिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed