फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer will fire on 24 an effigy of Bhakiyu Bhanu national president

किसान 24 को फूकेंगे भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

Tue, 22 Dec 2020 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer will fire on 24 an effigy of Bhakiyu Bhanu national president
कंदवा। क्षेत्रीय किसान 24 दिसंबर को सुबह दस बजे चिरईगांव स्थित चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह का पुतला दहन करेंगे। नए कृषि कानून का समर्थन किए जाने से किसान नाराज हैं। मंगलवार को चिरईगांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकियू (भानु) के सदर तहसील अध्यक्ष सुमंत सिंह अन्ना ने कहा कि किसान बिल के विरोध में सारे देश के किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे किसानों के हित में बता कर आंदोलन से हट गए हैं। यह किसानों के साथ सरासर धोखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे नाराज संगठन के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। कहा कि जो भी किसान हितों के खिलाफ कार्य करेगा उसे कदापि माफ नहीं किया जा सकता है। बैठक में चंद्रिका सिंह, हरिद्वार तिवारी, अर्जुन प्रजापति, संजय सिंह, कामदार पांडेय, कन्हैया सिंह, उदय नारायण सिंह, रामजी सिंह, बैरिस्टर यादव, कमलेश सिंह, हृदय नारायण सिंह, रामानंद यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed