{"_id":"5ffbf5878ebc3e33ad731e85","slug":"farmer-suicide-shot-himself-in-chandauli-police-started-to-know-the-reason-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
Mon, 11 Jan 2021 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार की सुबह एक किसान ने गोली मारकर हत्या कर ली। किसान ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव निवासी कमलेश सिंह(44) पुत्र स्वर्गीय राममूरत सिंह क्षेत्र के संपन्न किसान थे। पिछले कुछ दिनों से किसी बात से वे परेशान थे। सोमवार की सुबह आठ बजे नाश्ता करने के बाद दरवाजे पर अकेले बैठे थे। अचानक न जाने क्या सोच में आया, उन्होंने तमंचा निकाल कर कनपटी से सटा लिया। फिर ट्रिगर दबाकर खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो कमलेश खून से लथपथ छटपटा रहे थे। आनन फानन में परिवार वालों ने कमलेश को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने आत्म घाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन