फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer's body found in Bauri village farm

संदिग्ध हाल में मृत किसान का शव खेत में मिला

Mon, 24 Aug 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in Bauri village farm
बबुरी। स्थानीय थाना के बौरी गांव के खेत में उसी गांव के रहवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (55) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने श्यामलाल के हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। श्यामलाल रात में खेत की ओर निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बबुरी थाना के बौरी गांव निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा रविवार की रात खेतों की ओर धान की सिंचाई के लिए गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी श्यामलाल का पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तो धान के बीच श्यामलाल का शव पड़ा था। यह देख लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े बेटे संदीप ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि खेत में पानी भरने को लेकर कुछ लोगों से उसके पिता का विवाद हुआ था। पिताजी की मोबाइल, टार्च और फावड़ा भी गायब है। आरोप लगाया कि पिता की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर सीओ जगतराम कन्नौजिया ने भी जांच पड़ताल की। बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चलगा कि मौत कैसे हुई है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्यामलाल की मौत के बाद बड़ा बेटा संदीप, भोनू और मोनू का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed