{"_id":"66252f4e7706d1c2400acaf6","slug":"farmer-disappointed-in-chandauli-eighteen-bigha-crops-burnt-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जलती बीड़ी फेंकने से लगी आग, सैयदराजा-अलीनगर में 18 बीघा की फसल जली; किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जलती बीड़ी फेंकने से लगी आग, सैयदराजा-अलीनगर में 18 बीघा की फसल जली; किसान मायूस
Sun, 21 Apr 2024 08:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 08:53 PM IST
सार
Chandauli News: खेत में आग लग जाने के कारण किसानों की फसल खाक हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी हद तक नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
खेत में लगी आग को बुझाते ग्रमीण।
विस्तार
चंदौली के जिले में आग की विनाश लीला थम नहीं रही। रविवार की शाम को सैयदराजा क्षेत्र में जलती बीड़ी फेकने से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे 16 बीघे की फसल धू-धूकर जल गई। वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र में आग लगने से दो बीघे की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
सैयदराजा क्षेत्र के बगही गांव के सिवान में रविवार की शाम किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी। इससे खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 बीघे की फसल राख हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में सियाराम का खेत नंदू राम ने पटबंधक पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। रविवार को खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो बीघे की फसल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन