फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer dies in shock due to burning of paddy crop

धान की फसल जलने से सदमें में किसान की मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in shock due to burning of paddy crop
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी किसान रामदयाल यादव (60) की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार रामदयाल यादव की खलिहान में तीन दिन पहले रखी छह बीघे धान की फसल जल गई थी। इसे लेकर वह सदमे में थे। किसान को एक बेटे संजय और एक बेटी संगीता है। घर में खेती ही जीविकोपार्जन का साधन था। उनके बेटे भी घर पर रहकर खेती का काम करते हैँ। बुधवार की देर रात किसान रामदयाल को सीने में दर्द शुरू हुई। तबियत खराब होने की शिकायत पर परिजन इलाज के लिए रात में ही धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। किसान के घर लोगों का तांता लग गया। परिजनों का कहना था कि धान की फसल खलिहान में जलने से वह सदमे में थे। बुधवार की रत अचानक सीने में दर्द के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed