{"_id":"6946feb75546dfdd1505d0d4","slug":"fake-electricity-worker-misbehaves-with-women-villagers-chase-him-away-chandauli-news-c-189-1-chl1013-141080-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फर्जी बिजलीकर्मी ने की महिलाओं से अभद्रता, ग्रामीणों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फर्जी बिजलीकर्मी ने की महिलाओं से अभद्रता, ग्रामीणों ने भगाया
विज्ञापन
टांडाकला। गांव के पांडेय मोहल्ला में खुद को बिजली निगम धानापुर का कर्मचारी बताकर युवक पर महिलाओं को डराने और उनसे अभद्रपूर्ण बातचीत करने लगा।
आरोप है कि उसने महिलाओं से मोबाइल नंबर भी मांगने की कोशिश की। महिलाओं ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर उससे पूछताछ शुरू की।
बातचीत में युवक ने कभी खुद को सुपरवाइजर, तो कभी किसी अधिकारी का दाहिना हाथ’’ बता रहा था। उसकी बातों में विरोधाभास था। लग रहा था वह नशे में बात कर रहा था। ग्रामीणों ने अंततः उसे अपने मोहल्ले से भगा दिया।
मोहल्ले से खदेड़े जाने के बाद युवक ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य के आवास पर पहुंचा। यहां भी उसने नशे में धुत होकर प्रधान से 10 नए बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने उसकी हालत तुरंत भांप ली। उसे वहां से रवाना कर दिया। संवाद