फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Expressed displeasure over breaking the bridge without alternative arrangements

Chandauli News: बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुल तोड़ने पर जताई नाराजगी

Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over breaking the bridge without alternative arrangements
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के सहरोई गांव के समीप धानापुरा रजवाहा पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने पुल को तोड़ कर मरम्मत किया जा रहा है। इसके लिए इस पर आवागमन रोक दिया गया है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुल तोड़ने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहरोई गांव के समीप ग्रामीणों आवागमन के लिए वर्षों पहले पुल का निर्माण कराया गया था। पुल क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों की शिकायत इसकी मरम्मत शुरू कराई गई है। इसके लिए पुल तोड़ा जा रहा है लेकिन आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुल के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की मांग की। जेई इंद्र बहादुर ने बताया कि बाइक के आवागमन के लिए रास्ता बनाया गया है। किसी ने बीच से काट दिया गया है, लेकिन जल्द ही पुल निर्माण कर कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राम निवास मिश्रा, मिंटू मिश्र, प्रिंस कुमार, शारदा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, प्रभु राम, चौथी राम, अंगनू राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed