फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Expressed displeasure over absence of yoga instructor

आयुर्वेदिक व युनानी अधिकारी ने अस्पताल का किया निरीक्षण

Sun, 04 Sep 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over absence of yoga instructor
इलिया। वाराणसी की आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं योग वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। योग प्रशिक्षक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्याम सुंदर नीरज,वार्ड बॉय शिवपूजन, आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिल कुमार मौर्य, उपस्थित मिले। फार्मासिस्ट पंकज तिवारी आंशिक छुट्टी पर रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान योग प्रशिक्षक शिवनाथ त्रिपाठी के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर डॉक्टर भावना ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी गलती करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने चिकित्सालय में उपस्थिति पंजिका तथा योग वैलनेस सेंटर में पंचकर्म विधि द्वारा इलाज के लिए लगाई गई मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल मरम्मत कराकर गेट लगाने का निर्देश दिया। डॉ. भावना द्विवेदी ने चिकित्सालय परिसर में पर्याप्त भूमि खाली होने पर वहां 25 शैय्या वाले चिकित्सालय के निर्माण की संभावना भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया।आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी ने शनिवार को आधा दर्जन से अधिक चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सबसे अधिक गड़बड़ी बबुरी और सिकंदरपुर चिकित्सालय मिली। सरैया, बसाढी के चिकित्सालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान बबुरी में उन्हें डॉक्टर जैनी अनुपस्थित मिली। वहीं सिकंदरपुर में डॉ. बालमुकुंद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर अनुपस्थित थे।। इसके अलावा उन्होंने शहाबगंज, पचोखर तथा उतरौत के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और मौजूद चिकित्सा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed