{"_id":"695ebac5ba56ab99b0097db4","slug":"explanation-sought-from-five-officials-including-the-hospitals-deputy-superintendent-chandauli-news-c-189-1-svns1013-142106-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अस्पताल उपाधीक्षक समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अस्पताल उपाधीक्षक समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मोहनिया। नावागत जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासन की कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल के प्रबंधन में भी कमी पाई गई। जांच के दौरान उपस्थिति पंजी के अवलोकन में पाया गया कि अस्पताल उपाधीक्षक और एक एएनएम अनुपस्थित रही। ड्यूटी के प्रति लापरवाही और प्रशासनिक विफलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।