फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Exercise vigilance officer in Sawan

सावन में सतर्कता बरतें अधिकारी

Sun, 26 Jul 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Exercise vigilance officer in Sawan
वाराणसी रेंज के डीआईजी एसके भगत ने शनिवार को जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में  अपराध और सावन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। डीआईजी ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन थाना प्रभारियों को फटकार लगाई जिनके हलकों में अपराध वृद्धि हुई है। उन्होंने निर्देश दिया कि सावन में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए और न ही श्रद्धालुओं को कोई परेशानी।
विज्ञापन


 समीक्षा बैठक में डीआईजी एसके भगत ने कहा कि सावन माह में पड़ने वाले त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारी सक्रियता दिखाएं। सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष सतर्कता बरतें। कांवरियों के आने-जाने के लिए हाइवे पर सुरक्षित लेन पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सावन का महीना सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


गुरुपूर्णिमा के दिन जगह-जगह गुरु मठों पर लगने वाले मेले  सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहनी चाहिए। जनपद के अपराध की समीक्षा करते हुए बैठक में मौजूद थानाध्यक्षों को फटकारा। कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है। ऐसा नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसपी मुनिराज जी, एएसपी जियालाल यादव, सीओ प्रमोद यादव, नागेश मिश्रा, साजिद सिद्दीकी, मंजू सिंह, आरपी यादव, अवधेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed