फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ex-pradhan's mother's body found hanging from a noose in Madai

मड़ई में फंदे से लटकता मिला पूर्व प्रधान की मां का शव

Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ex-pradhan's mother's body found hanging from a noose in Madai
अलीनगर थाने के कैली गांव में रविवार की सुबह पूर्व प्रधान की मां लालती देवी (65) का शव मड़ई में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनों ने भूमि विवाद में वृद्धा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने रोक दिया। बाद में काफी समझाने बुझाने पर परिजन माने और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैली गांव निवासी पूर्व प्रधान गौतम निषाद का पड़ोसी गांव के लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें विपक्षी सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी दौरान रविवार को पूर्व प्रधान की मां लालती देवी (65) विवादित भूमि में मड़ई लगाकर रहने लगीं। मड़ई में सो रही वृद्धा की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में साड़ी के फंदे से लटकता शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर लोग माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed