फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Every possible effort will be made to make land available for industries: Hansraj Vishwakarma

उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के होंगे हरसंभव प्रयास : हंसराज विश्वकर्मा

Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Every possible effort will be made to make land available for industries: Hansraj Vishwakarma
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी को चेक देते मंत्री हंसराज विश्वकर्मा। संवाद - फोटो : निर्माण कार्य देखते रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-33 के प्रधान धर्मवीर पानू। स्रोत : स्वयं
नियामताबाद। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को गोधना स्थित एक होटल के सभागार में पूर्वांचल के समग्र औद्योगिक विकास : संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान'''' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और एसोसिएशन के संरक्षक आर.के. चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें चेक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि चंदौली ''''धान का कटोरा'''' के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां की भूमि अत्यंत उपजाऊ होने के कारण किसान अपनी जमीन उद्योगों के लिए देने से हिचकते हैं, जिससे औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है। इसके बावजूद सरकार औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब चंदौली की पहचान केवल कृषि क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक उभरते औद्योगिक जिले के रूप में भी विकसित हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हमेशा औद्योगिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। जिला प्रशासन भी उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक आर.के. चौधरी ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां करीब 250 औद्योगिक इकाइयों का संचालन हो रहा है और पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फेज-एक में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। वहीं फेज-दो में अग्निशमन केंद्र का निर्माण भी अभी अधूरा है। उन्होंने सिंघीताली से पटनवा तक यूपीसीडा के माध्यम से सड़क निर्माण कराने तथा यूपीसीडा कार्यालय को करखियाव से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम में मोहन शर्मा, प्रवेश कुमार, सुरेश पटेल, रवि गुप्ता, अंजनी अग्रवाल, सुरेश सोनी, रतन सिंह, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत डी.एस. मिश्रा ने किया, जबकि संचालन महेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed