फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Every day there is a chaupal on the panchayat, everyone's movement is taken on the WhatsApp group

पंचायत पर रोज लगती है चौपाल, व्हाट्सएप ग्रुप पर लेते हैं सबका हालचाल

Sun, 30 Jan 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Every day there is a chaupal on the panchayat, everyone's movement is taken on the WhatsApp group
ताराजीवनपुर के सदलपुरा गांव स्थित पंचायत भवन पर बैठक करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा विकासखंड के सदलपुरा गांव स्थित पंचायत भवन पर प्रतिदिन ग्रामीणों की चौपाल लगती है। इस चौपाल में गांव की समस्याओं पर चर्चा के साथ कागजी कार्रवाई पूर्ण की जाती है। सभी ग्रामीणों के साथ-साथ ग्राम प्रधान और अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं जहां कोई भी समस्या होने पर बातचीत करते हैं। वहीं पंचायत भवन पर शिकायत पेटिका भी रखी गई है। सीएम के मिनी सचिवालय का सपना साकार होता दिख रहा है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गौतम भी समय-समय पर उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के पंचायत भवन में टाइल्स व मार्बल के साथ दीवारों पर की गई आकर्षक पेंटिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस भवन में कैमरा, इनवर्टर, टेबल, कुर्सी, कंप्यूटर के अलावा शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। शिव मंदिर के प्रांगण में बने पंचायत भवन के ठीक सामने तालाब व पीपल का पेड़ इसकी शोभा बढ़ा रहा है। इस पंचायत भवन पर प्रतिदिन सुबह अलाव जलने के साथ ही बड़े बुजुर्गों की चौपाल लगती है। इसमें गांव की समस्याओं सहित कुटुंब रजिस्टर की नकल, जाति व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र यहीं से जारी किए जाते हैं। नियुक्त पंचायत सहायक सरिता यादव के जिम्मे विशेषकर कार्य होते हैं। ग्राम प्रधान चांदनी सिंह और प्रतिनिधि विवेक सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत भवन पर शिकायत पेटिका लगाने के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इनपर भी ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन या गांव के विकास को मूर्त रूप देकर मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed