फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Every corner of the city bathed in lights, lamp donation will be done today

Chandauli News: रोशनी से नहाया शहर का हर कोना, आज होगा दीपदान

Thu, 31 Oct 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Every corner of the city bathed in lights, lamp donation will be done today
पीडीडीयू नगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को यम के नाम से घर के बाहर दीपक जलाए और काल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। वहीं, शहर से लेकर गांव तक रोशन हो गए हैं। घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। साथ ही देर शाम तक खरीदारी के साथ दिवाली की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा करने से नरक से मुक्ति मिलती है। साथ ही यम के नाम दीपक जलाए जाते हैं।
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों को फूलमाला और विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। कैलाशपुरी, विकास नगर, रविनगर, महमूदपुर, पटेल नगर, न्यू महाल, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, परशुरामपुर, अलीनगर और मुगलचक आदि इलाके जगमग हो गए। इसी तरह यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ में आकर्षक सजावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मोमबत्ती, चूड़ा, लाई, दीपक, मिट्टी के खिलौने आदि की खरीदारी हुई। घरों की सजावट के सामान खरीदे गए। पीडीडीयू नगर में दामोदरदास पोखरे पर पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं, जहां शाम तक खरीदार जुटे रहे। यहां सुरक्षा के मद्देनजर अग्नि शमन की टीम और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, सुभाष पार्क के समीप लाई चूड़ा, खील बतासे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के लिए खरीदारों की भीड़ जुटी रही। नई सट्टी, परमार कटरा, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा के पास पूजा सामग्री, फूलमाला, सजावट सामान खरीदने के लिए लोग जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed