{"_id":"6a3058edb8ab6d99530c990c","slug":"event-held-on-the-theme-of-yoga-for-one-earth-one-health-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150022-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
चंदौली में आयोजित शिविर में योग करतीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह साथ में डीएम चंद्रमोहन गर्ग।
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के तहत 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रहीं। उनके साथ कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं योग दिवस के महत्व पर आधारित संदेश के साथ हुआ।
इसके बाद प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत है, जिसने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है।