{"_id":"617bfa2b3c3e1b75e37ccda3","slug":"even-after-the-complaint-was-not-heard-people-cleaned-their-own-sewer-chandauli-news-vns6198879158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो लोगों ने खुद की सीवर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो लोगों ने खुद की सीवर की सफाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वॉर्ड नंबर-12 चंदासी में महीनों से गलियों में सीवर बजबजा रहा था। इसको लेकर मुहल्ले के लोग लगातार नगर पालिका के अधिकारियों और स्थानीय सभासद से शिकायत कर रहे थे पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। थक हारकर शुक्रवार को सीवर की सफाई की जिम्मेदारी खुद लोगों ने उठाया और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई
नगर के वॉर्ड नंबर-12 चंदासी के चौहान बस्ती में कई महीनों से गलियों में सीवर बजबजा रहा है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। साथ ही बदबू से लोगों का घरों में रहना मुहाल हो गया है। वॉर्ड के प्रेमशंकर ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय सभासद रेखा देवी और उनके प्रतिनिधि से की गई। इसके साथ नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के संबंधित अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। ट्वीट के माध्यम से भी जिला प्रशासन और सीएम तक शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अगले महीने चौहान बस्ती के ओमप्रकाश की बेटी की शादी है। समझ नहीं आ रहा था कि आखिर लोग इस बजबजाते सीवर से कैसे आएंगे-जाएंगे। थक हारकार शुक्रवार को खुद लोगों ने फावड़ा उठा लिया और गली का चौका उखाड़कर और बजबजाते सीवर के बीच खड़े होकर सफाई की। सीवर की सफाई में प्रेम शंकर, ओमप्रकाश, मिथुन, पवन, धीरज सहित 10 से ज्यादा लोग शाम तक लगे रहे। शर्मनाक बात यह है कि वॉर्ड के सभासद सभासद रेखा देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि हमारे वॉर्ड में कोई सीवर की समस्या है ही नहीं। यह पता नहीं कहां का मामला है। उन्होंने बताया कि हमारे पास किसी ने शिकायत भी नहीं किया है। जबकि जहां सीवर बजबजा रहा है वहां एक पोल भी लगा है, जिसपर साफ-साफ अंकित है-पोल नंबर-246, वॉर्ड नंबर-12, नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर। इससे साफ जाहिर होता है कि सभासद प्रतिनिधि झूठ बोल रहे हैं।