{"_id":"6100516b8ebc3e585b58672a","slug":"equipment-purchased-to-fix-the-cleaning-system-chandauli-news-vns60283124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, खरीदे गए 31 लाख के नए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर, खरीदे गए 31 लाख के नए उपकरण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । नगर पालिका प्रशासन की ओर से वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नये उपकरणों की खरीद जारी है। इसके तहत पालिका ने 200 लोहे के कंटेनर मंगवाये हैं। जिसमें 20 कंटेनर आ गये है। वहीं ट्रैक्टर की दो ट्राली भी मंगा ली गई है। लगभग 31 लाख रुपये की लागत से खरीदे गये उपकरण नगर की सफाई व्यवस्था मजबूत बनाने में मददगार साबित होंगे।
सफाई व्यवस्था इी करने के लिए नगर पालिका की ओर से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से बीस बड़े कंटेनर मंगवाये हैं। हालांकि नगर पालिका की ओर से कुल 200 कंटेनर का आर्डर दिया गया था। पहली खेप में छोटे और बड़े सभी प्रकार के कंटेनर शामिल है। वहीं इसके अलावा लगभग दसे लाख रुपये की लागत से ट्रैक्टर की दो ट्रालियां भी मंगवायी गई है।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से कंटेनरों को सब्जी मंडी या फिर उन सड़कों या मार्गों पर रखा जाएगा जहां कूड़ा सबसे अधिक निकलता है। ऐसे में लोग कूड़े को सड़कों न फेंककर कंटेनर में डालेंगे । इसके बाद कूड़ा उठाने के लिए वाली गाड़ी में लगी मशीन के माध्यम से कंटेनर को सीधे गाड़ी में पलट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था से संबंधित उपकरणों की खरीद पर कुल एक करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इसमें 20 लोहे के कंटेनर, दो हाथ ठेला गाड़ी मंगवायी जा चुकी है। शेष 180 कंटेनर, डंफर, दो ट्रैक्टर समेत अन्य सामान मंगवाये जाने है।
नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सामानों की खरीद की जा रही है। मंगवाये गये कंटेनरों को सभी प्रमुख मार्गो पर रखा जाएगा जहां कूड़ा सबसे अधिक निकलता है। संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर