{"_id":"defd4bbd7e397bfc83b79d41c19f8873","slug":"environmentally-conscious-to-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति लोगों को किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति लोगों को किया सचेत
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हसनपुर स्थित देवेंद्र नाथ जनता पीजी कालेज में स्काउट गाइड
विज्ञापन
शिविर के तीसरे दिन बुधवार को बीएड के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशिक्षण आयुक्त परमहंस सिंह के नेतृत्व में विभिन्न टोलियां बनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया।
रैली को विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ यादव व श्रीकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हंस राज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कल्याणपुर, गुरेरा, सेमरा, हसनपुर आदि जगहों से होते हुए विद्यालय परिसर में वापस आकर सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ यादव ने स्काउट गाइडों को देशसेवा के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा करना ही मनुष्य का ध्येय होना चाहिए।
पीड़ितों की सेवा करना और समाज हित के सदैव तत्पर रहना हमेशा स्काउट-गाइड सिखाता है। इस अवसर पर डा. रामाश्रय यादव, डा.साधना यादव, गंगा प्रासाद यादव, ईश्वर चंद्र, चंद्रशेखर, ट्रेनर महेंद्र कुमार, पवन कुमार गुप्ता, रामाशीष, उपेंद्र, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।