फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entry of four-wheeled vehicles banned on Chandauli-Varanasi ring road police deployed in chandauli

UP Traffic: चंदौली-वाराणसी रिंग रोड पर चार पहिया वाहनों की इंट्री सुबह आठ बजे से बंद, जानें वजह; पुलिस तैनात

Sat, 17 Jan 2026 06:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 06:10 AM IST
सार

Chandauli News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के छह जनपदों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
Entry of four-wheeled vehicles banned on Chandauli-Varanasi ring road police deployed in chandauli
चंदौली-वाराणसी रिंग रोड पर इंट्री बंद। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश के चंदौली में कार्यक्रम को देखते हुए रिंग रोड चंदौली से वाराणसी की तरफ सभी चार पहिया वाहनों का संचालन सुबह 8 बजे से बंद रहेगा। चंदौली जिले के न्यायिक इतिहास में शनिवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 

विज्ञापन


यहां से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के छह जनपदों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास करेंगे। इनमें चंदौली के अलावा महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय चंदौली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप देने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह एडीजी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने कार्यक्रम स्थल और रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और आपात सेवाओं की समीक्षा की। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही शहर में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

286 करोड़ की लागत से बनेगा न्यायालय भवन
चंदौली में 286 करोड़ रुपये जिला न्यायालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह नौ मंजिल का अत्याधुनिक भवन होगा। इसमें 37 न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, सभागार, पार्क, फूड कोर्ट और पार्किंग की व्यवस्था होगी।

ऑनलाइन होगा शिलान्यास
एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि चंदौली में होने वाले कार्यक्रम में महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed