फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs welcomed with rose petals

गुलाब की पंखुड़ियों से उद्यमियों ने किया एक दूसरे का स्वागत

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs welcomed with rose petals
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन और एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में भारतीय नववर्ष मिलन समारोह नूतन वर्षाभिनंदन का आयोजन ओंकार भवन, सुंदरपुर में किया गया। जिसमें उपस्थित उद्यमियों ने एक दूसरे के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि कि मुझे व्यापारियों ने अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजने का काम किया है, इस पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि अपनी परंपराओं को ले करके भी दुनिया में स्वाभिमान और सम्मान के साथ प्रगति के पथ पर बढ़ा जा सकता है, इसमें चीन और जापान बड़े उदाहरण हैं चीन की अपनी गणना पद्धति है अपनी भाषा है। जापान की अपनी गणना पद्धति है व अपनी भाषा है,दोनों देश प्रगति के पथ पर आगे हैं। जापान आधुनिक विज्ञान में उन्नत स्थान पर है उसके सारे उत्पादों पर जापानी भाषा में ही लिखा जाता है जापानी भाषा का ही प्रयोग होता है।एग्रोपार्क के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि हम लोगों का संगठन उद्यमियों के हित के साथ-साथ अपने परंपरा एवं मूल्यों के संरक्षण में अपना योगदान प्रदान करेगा। संचालन चंद्रेस्वर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश रंजन, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी,सतीश गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय राय, परेश सिंह, रवि प्रकाश, अमित गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश जयसवाल ,शिव पूजन जयसवाल ,संजीव जायसवाल, विश्वजीत मुखर्जी, सुमित लड्ढा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed