{"_id":"6249e15823b58d1c8766aef5","slug":"entrepreneurs-welcomed-with-rose-petals-chandauli-news-vns646343379","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब की पंखुड़ियों से उद्यमियों ने किया एक दूसरे का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब की पंखुड़ियों से उद्यमियों ने किया एक दूसरे का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन और एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में भारतीय नववर्ष मिलन समारोह नूतन वर्षाभिनंदन का आयोजन ओंकार भवन, सुंदरपुर में किया गया। जिसमें उपस्थित उद्यमियों ने एक दूसरे के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि कि मुझे व्यापारियों ने अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजने का काम किया है, इस पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि अपनी परंपराओं को ले करके भी दुनिया में स्वाभिमान और सम्मान के साथ प्रगति के पथ पर बढ़ा जा सकता है, इसमें चीन और जापान बड़े उदाहरण हैं चीन की अपनी गणना पद्धति है अपनी भाषा है। जापान की अपनी गणना पद्धति है व अपनी भाषा है,दोनों देश प्रगति के पथ पर आगे हैं। जापान आधुनिक विज्ञान में उन्नत स्थान पर है उसके सारे उत्पादों पर जापानी भाषा में ही लिखा जाता है जापानी भाषा का ही प्रयोग होता है।एग्रोपार्क के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि हम लोगों का संगठन उद्यमियों के हित के साथ-साथ अपने परंपरा एवं मूल्यों के संरक्षण में अपना योगदान प्रदान करेगा। संचालन चंद्रेस्वर जायसवाल ने किया।
इस मौके पर राजेश रंजन, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी,सतीश गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय राय, परेश सिंह, रवि प्रकाश, अमित गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश जयसवाल ,शिव पूजन जयसवाल ,संजीव जायसवाल, विश्वजीत मुखर्जी, सुमित लड्ढा रहे।