फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Enthusiasm shown by the children in the game

खेल में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Mon, 14 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 14 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown by the children in the game
दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह दूसरे दिन
विज्ञापन
रविवार को  खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया।

इस दौरान एक दर्जन ज्यादा विभिन्न खेलों में जहां बच्चों ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना दमखम दिखाया वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। आडिटोरियम में चल रहे कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वालों बच्चों की कला को देख कोई व्यक्ति अपने आप को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाया।


वार्षिक समारोह क दौरान दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि  सनबीम स्कूल समूह के चेयरमैन दीपक मधोक और डायरेक्टर भारती मधोक ने संयुक्त रूप से की। इसक पूर्व विद्यालय की निदेशक श्ववेता कनूडिया ने अतिथि द्वय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद मंच पर आयोजित सांस्कृति कायक्रमों ने सबका मन मोह लिया। दूसरे दिन विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंदियों  को धूल चटाकर फाइनल मैच में पहुंचे प्रतिभागियों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों ने विजय हासिल की।

फुटबाल जूनियर वर्ग में अविनाश एवं हर्ष तथा सीनियर वर्ग में विलाल अहमद  एवं उत्कर्ष त्रिपाठी, क्रिकेट जूनियर वर्ग में अमान खान एवं रोहित कुमार  एवं सीनियर में विश्वास कुमार एवं रोहित, कैरम जूनियर में सौरभ पटेल  एवं अनुष्का तथा सीनियर वर्ग में रोहित गुप्ता एवं विधि पटेल, चेस जूनियर  में आर्यन कुमार एवं शशांक शेखर तथा सीनियर में मुस्कान सिंघल एवं शिवम  कुमार, स्केटिंग में अंकित पटेल, शिवम शर्मा देवांश शेखर, मेंहुल वंसल एवं  ऋषभ गुप्ता, किक-बाक्सिंग में रक्षिता एवं अंशिका तथा तीरंदाजी में आशुतोष चैहान एवं क्षितिज कुमार  का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

 विजयी व अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान श्री मधोक ने कहा कि  प्रत्येक छात्र में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य मौजूद होती है, बस जरूरत है  उसे निखारने की। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और वातावरण मिल जाये तो ये प्रतिभा  निकल कर सामने आ सकती है।

ऐसे प्रतियोगिताओं और  समारोहों के आयोजन से  छात्रों की अन्तर्निहित प्रतिभा को  व्यक्त होने का एक अवसर प्राप्त होता  है।

इस अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया, आत्माराम  तुलस्यान, सुभाष तुलस्यान, शैक्षणिक सलाहकार जेसीपी पाठक समेत अभिभावक व विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ0 शैलेश सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed