फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Enter the percentage of the vote each hour

हर घंटे मतदान का प्रतिशत दर्ज करें

Tue, 06 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 06 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Enter the percentage of the vote each hour
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने मण्डी परिसर में पीठासीन व
विज्ञापन
मतदान अधिकारियों की द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को चुनाव से जुड़ी तमाम जानकारी दी।

 साथ ही चुनाव के दौरान सभी को मुस्तैद रहने का निर्देश देते हुए हर घंटे मतदान का प्रतिशत  दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसे मतदान के समय तक पर्ची मिलेगी वह मतदान कर सकेगा।


डीएम ने कहा कि पीठासीन अधिकारी को एक डायरी मिलेगी। जिसमें प्रत्येक घंटे में मतदान का प्रतिशत अंकित करना होगा और कोई ऐसे शब्दों का अंकन न किया जाए, जिससे समस्या खड़ी हो।

शाम को 5 बजे तक मतदान समाप्त हो तब मतपेटिका को सील किया जाए। यदि 5 बजे के दौरान भी कोई मतदाता मतदान से वंचित हो जाए तो पीछे के मतदाता से एक नंबर से पर्ची जारी किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि जो भी मतदान केन्द्र में मतदाता उपस्थित है, मतदान से वंचित न होने पाए।

 उन्होंने कहा कि कोई असहाय व्यक्ति मिले तो उसे सहायक के साथ मतदान करने की अनुमति दी जाए लेकिन वही सहायक बार-बार असहाय, अंधा, गूंगा व्यक्तियों का सहायक बनकर मतदान न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदान कार्मिक मतदान केन्द्रों पर ग्रामीणों का अतिथि किसी भी दशा में स्वीकार न करें।

 बल्कि स्वयं आत्मनिर्भर होकर मतदान को कराए, खाने-पीने आदि की व्यवस्था हेतु कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे जो आवश्यकता हो उनसे मंगाया जाय।


उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर शुभ चिन्हक का प्रयोग ऐसे करें, जिससे उसका मत खराब न हो। बताया कि दिनांक 08 अक्टूबर को प्रात: सभी कर्मी पीठासीन/मतदान अधिकारी विकास खण्ड मुख्यालयों पर उपस्थित होकर अपने साधन का इंतजार करें।

विकास खंड नौगढ़ एवं शहाबगंज मुख्यालय के प्रस्थान हेतु वाहन जनपद मुख्यालय पर विकास खंड परिसर में उपलब्ध रहेगा, सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रात: 6 बजे से 8 बजे के बीच में गंतव्य के लिए प्रस्थान करें।

 उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि ऐसे कई ग्राम सभाएं होंगी, जहां पर कई मजरें होंगे, वार्ड होंगे, मतदान केन्द्रों पर प्रस्ताव करने से पूर्व उसकी विस्तृत जानकारी हासिल करे तथा इलेक्शन एजेंट भी जानकारी विकास खंड से प्राप्त कर ले।

मतदेय स्थल से 200 मीटर की परिधि में किसी प्रत्याशी का कोई बस्ता नहीं लगेगा, यह सुनिश्चित की जाय।
विकास खंड मुख्यालय से कुछ महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर भी दिये जायेंगे, जिसकी आवश्यकता पड़ सकती है। मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।

 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.मालती राय, बीएसए पीसी यादव, पीडीशशिमौली मिश्रा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed