{"_id":"589b79404f1c1ba3203786a6","slug":"enroll-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
आरओ को ईवीएम सौंपते को कार्मिक विभाग के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में नौ फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। मंडी समिति में बने नामांकन स्थल का बुधवार को एडीएम व एएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि देर शाम तक नामांकन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
जनपद के सकलडीहा, सैयदराजा, मुगलसराय व चकिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नवीन मंडी स्थल माधोपुर पहुंचकर एआरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन कक्ष बनाए हैं। मंडी समिति में नौ से 16 फरवरी तक नामांकन होगा। इसके लिए चार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। इस दौरान मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। नामांकन स्थल को पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर लॉक कर दिया गया है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति सुरक्षा घेरे के अंदर प्रवेश न कर सके।
मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस के जवान तैनात होंगे, वहीं अंदर जाने पर भी प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को एक अन्य सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। इसके अतिरिक्त नामांकन कक्ष के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न होने पाए। बुधवार को एडीएम राजेंद्र सिंह व एएसपी रामजी सिंह यादव नामांकन स्थल पहुंचे और कमरों का अवलोकन करने के साथ ही गेट से लेकर नामांकन कक्षों तक जाने वाले रास्तों पर की गई बैरिकेडिंग को भी चेक किया।