{"_id":"6b023b2fcfe90e3a9ac02c17a708a57f","slug":"enroll-from-28-in-naugarh-and-shabganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ और शहाबगंज में 28 से होगा नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ और शहाबगंज में 28 से होगा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 23 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि पंचायत चुनाव जिले में चार चरणों में होंगे।
डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रेस से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में नौगढ़ व शहाबगंज में नामांकन 28 व 29 सितंबर को होगा। नामांकन पत्रों सहित अन्य कार्यों की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
पहले चरण में नौगढ़, शहाबगंज, दूसरे चरण में नियामताबाद व सकलडीहा, तीसरे चरण में चंदौली, बरहनी व चकिया तथा चौथे चरण में धानापुर व चहनियां ब्लाक में पंचायत चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए नामांकन 01 से 03 अक्टूबर, तीसरे चरण के लिए 06 व 07 अक्टूबर तथा चतुर्थ चरण के लिए 09 व 10 अक्टूबर को नामांकन किया जाएगा।
पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 04 अक्टूबर, तीसरे चरण के लिए 08 अक्टूबर तथा चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी।
पहले चरण के लिए नाम वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन 03 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 06 अक्टूबर, तीसरे चरण के लिए 10 अक्टूबर तथा चौथे चरण के लिए नाम वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन 16 अक्टूबर को होगा।
पहले चरण के लिए मतदान 09 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 13, तीसरे चरण के लिए 17 तथा चौथे चरण के लिए 29 अक्टूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा।
मतगणना 01 नवंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन सभी ब्लाक कार्यालयों पर होगा तथा जिला पंचायत के लिए नामांकन मुख्यालय स्थित एडीएम कार्यालय में होगा।
वहीं मतदान के बाद मतपेटिका नौगढ़ में राजकीय इंटर कालेज, चकिया में सावित्री बाई फूले महाविद्यालय, शहाबगंज में रामकृष्ण इंटर कालेज तियरी, चंदौली में राजकीय पालीटेक्निक कालेज, बरहनी में नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा नियामताबाद का केंद्रीय विद्यालय मानसनगर, सकलडीहा का सकलडीहा पीजी कालेज, धानापुर का राजकीय डिग्री कालेज और चहनियां का मां खण्डवारी देवी इंटर कालेज में रखी जाएगी। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।