{"_id":"642c6f9dfae06be733023de4","slug":"englishek-saptaah-mein-banie-phaayar-phaitar-naukaree-milegee-become-a-firefighter-in-a-week-you-will-get-a-job-chandauli-news-c-20-1-138075-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक सप्ताह में बनिए फायर फाइटर, नौकरी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक सप्ताह में बनिए फायर फाइटर, नौकरी मिलेगी
विज्ञापन
अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग युवाओं को प्रशिक्षण देने जा रहा है। अग्नि सचेतक योजना के तहत युवाओं को आग से बचाव की जानकारी दी जाएगी। एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद युवकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रमाण पत्र को सरकारी और निजी कंपनियों में नौकरी में वरीयता दिलाएगा। आग से बचाव की जिम्मेदारी फायर ब्रिगेड पर है। हालांकि आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद पहुंचने में देरी हो जाती है। इससे नुकसान अधिक होता है। यदि समय से आग बुझाई जाए तो वह विकराल रूप नहीं लेगी। इस समस्या के समाधान के लिए अग्निशमन विभाग ने पुलिस मित्र की तर्ज पर फायर मित्र बनाने की योजना शुरू की है। अग्नि सचेतक योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाक के सौ लोगों को फायर मित्र बनाया जाएगा। फायर मित्र को अग्निशमन कार्यालय में बुलाकर एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नाम होगा आवेदन
पीडीडीयू नगर। अग्नि सचेतक बनने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नाम आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, उम्र, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि देना होगा। 25 से 50 लोगों के आवेदन मिलने पर एक बैच तैयार किया जाएगा। उन्हें एक साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें युवाओं की वरीयता दी जाएगी। पाठ्यक्रम की 25 रुपये की फीस भी रखी गई है।
-- -- -- -- --
कोट-
आग से बचाव के लिए लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए अग्नि सचेतक योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत लोगों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें फायर मित्र बनाया जाएगा। आग लगने की दशा में वे आग बुझाने की पहल करेंगे। इससे नुकसान कम होगा।
विज्ञापन
कुमार रमाशंकर तिवारी, मुख्या अग्निशमन अधिकारी, चंदौली