{"_id":"69e294faae633fc9870c5b9d","slug":"encroachments-cleared-as-several-houses-are-demolished-bulldozers-roll-in-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147261-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कई मकानों को ध्वस्त कर हटाया गया अतिक्रमण, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कई मकानों को ध्वस्त कर हटाया गया अतिक्रमण, चला बुलडोजर
विज्ञापन
सकलडीहा। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ से हिंगुतर तक पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सात मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग के निर्माण को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर की मौजूदगी में कई मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया।
रामगढ़ से नादी-गुरेरा होते हुए हिंगुतर को जाने वाली सड़क की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जानी है। सड़क की कुल लंबाई नौ किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवन व जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने से सड़क निर्माण में असुविधा हो रही थी। इस बीच शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कई निर्माण ध्वस्त कराया।
एसडीएम ने बताया कि दरियापुर में भी अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि समय रहते भू स्वामी अपना सामान हटा लें। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित भू-स्वामियों और मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।