{"_id":"67534ad8ef8e958f15016888","slug":"encroachment-removed-from-padav-intersection-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124072-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर सड़क के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर सड़क के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहा से रामनगर टेंगड़ा मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार की शाम सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चला। शाम चार बजे से शाम छह बजे तक 30 से अधिक अस्थायी दुकान, गुमटी और स्थायी निर्माण को ढहा दिया गया। इस इस दौरान दुकानदार सामान हटाने में जुटे रहे। पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन निर्माण एक वर्ष से चल रहा है। इसी क्रम में पड़ाव चौराहा से रेलवे पुलिया तक सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसको देखते हुए शुक्रवार को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह और कार्रदाई संस्था के अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ चौराहे पर पहुंचे।
यहां उन्होंने चौराहे से रेलवे पुलिया तक के रोड के दोनों किनारोें पर बने पक्के निर्माण, टीनशेड, गुमटी हटाने का निर्देश दिया। चेताया कि यदि जल्द ही नहीं हटाया गया तो बुल्डोजर से हटाया जाएगा। इसका हर्जाना भी दुकानदारों से वसूला जाएगा। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई और वे अपना सामान हटाने लगे।
इस बीच शाम चार बजे एसडीएम पीडीडीयू नगर आलोक कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य राजस्व के अधिकारी, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सहित पुलिस की टीम और पीडब्लूडी के अधिकारियों की टीम बुल्डोजर के साथ पहुंची और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अचानक अभियान चलाए जाने से दुकानदारों में खलबली मच गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 30 से अधिक निर्माण को ढहा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को फिर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
इस मौके पर अवर अभियंता लाल बहादुर राम, अभियंता राम नयन राव, आलोक मनी, अवर अभियंता सुपरवाइजर अनीस, बीके पांडेय आदि माैजूद रहे।