{"_id":"5e4aec8a8ebc3ef24723a4a0","slug":"encroachment-removed-from-forest-land-chandauli-news-vns511354375","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ के वन भूमि से हटवाया अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ के वन भूमि से हटवाया अतिक्रमणमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को वनविभाग ने अभियान चलाया। इसमें वन विभाग की ओर से रोपित पौधों को नष्ट कर बनाई गई झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया। वन अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमण करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी। वन विभाग की टीम देखकर अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए।
वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी नदीम अहमद ने बताया कि प्रत्येक माह की 17 और 28 तारीख को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जयमोहनी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाए जाने की सूचना परअभियान चलाया गया। इस दौरान जयमोहनी पोस्ता के समीप पश्चिमी जयमोहनी बीट और अमदहा ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर नौ में प्राकृतिक पौधों को नष्ट कर बनाई गईं कच्ची झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान, डिप्टी रेंजर इमरान खान, सर्वे अमीन मोहम्मद नईम, वनदरोगा रमाशंकर यादव, ओंकारनाथ शुक्ला, रामचरित्र शामिल रहे।