फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachers occupying forest land repelled

वनविभाग की जमीन कब्जा रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Thu, 29 Oct 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachers occupying forest land repelled
नौगढ़। काशी वन्यजीव विभाग रामनगर के मझगांई रेंज अंतर्गत चिकनी बीट में किए गए प्लांटेशन को वनविभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को अतिक्रमणमुक्त कराया। प्लांटेशन एरिया में झाड़ियों को काटकर 20 से 25 की संख्या में मड़ई लगाए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग ने चकरघट्टा थाने में नौ अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तहरीर भी दी है। अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे लोगों को वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने रेंज के गहिला कंपार्टमेंट नंबर तीन में चिकनी बीट के अंदर वन क्षेत्र पर किए गए प्लांटेशन को नष्ट कर जमीन पर झोपड़ियां लगा ली थीं। साथ ही खेती करने के लिए प्राकृतिक वनस्पतियों को फावड़ा से साफ-सुथरा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान, वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक राजकुमार, शिवपाल, सत्येंद्र वर्मा सद्गुरु, देवेंद्र समेत अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कब्जा कर रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद वहां से हटाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर वन भूमि को खाली कराया गया है। साथ ही मामले में गांव के दो पूर्व प्रधान के पुत्रों समेत नौ के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद जेसीबी से सुरक्षा खाई खोदवाकर प्लांटेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed