फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   encounter in chandauli Criminal chased and shot main accused in youth murder constable injured

UP: सिपाही को गोली मार भाग रहा था बदमाश...हाफ एनकाउंटर में घायल, हत्या का मुख्य आरोपी था; जानें मर्डर की वजह

Sat, 29 Nov 2025 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले की पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पांच लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। इन सभी ने प्लान बनाकर एक युवक की पीट कर हत्या की थी।

विज्ञापन
encounter in chandauli Criminal chased and shot main accused in youth murder constable injured
घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Chandauli: सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर में 23 नवंबर की रात छोटू की लाठी-डंडे और बोतल से पीट-पीटकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी रितेश और पुलिस के बीच शनिवार की रात दो बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें रितेश के पैर में गोली लगी जबकि अभियुक्त की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। 

विज्ञापन


दोनों को बरहनी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अभियुक्त को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घायल आरक्षी का उपचार सीएचसी में जारी रहा।
विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर के समीप सोगाई गांव निवासी रामबली के पुत्र पीयूष उर्फ छोटू सिंह (21) अपने भाई विनायक साथ 23 नवंबर की शाम बगही कुंभापुर ओवरब्रिज के पास बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक साइड करने को लेकर काजीपुर निवासी विनय और उसके भाई से दोनो का विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लानिंग बनाकर की थी हत्या

छोटू और उसके भाई विनायक ने विनय और उसके भाई की पिटाई भी कर दी। इसके बाद विनय बदला लेने का प्लान बनाया। उसने अपने छह मित्रों को इसके लिए तैयार किया और काजीपुर में शराब दुकान के पास चखना विक्रेता दिलीप से छोटू को लोकेशन देने को कहा। इसके बाद सभी मित्रों ने खूब शराब और बीयर पिया। 

रात 11:30 बजे जब छोटू अपने भाई के साथ शराब दुकान के पास पहुंचा तो चखना विक्रेता ने विनय को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे छह लोगों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर छोटू की हत्या कर दी। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 

आरोपी सोगाई गांव निवासी दिलीप को काजीपुर स्थित शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही और वीडियो फुटेज के आधार पर इसी थाना के अमित कुमार और मनीष कुमार, विमलेश कुमार और विजय निवासी ग्राम मकरानपुर को गिरफ्तार किया गया। 

इनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाडियों से एक बांस की लाठी, शीशी बोतल के टूटे कांच को भी बरामद किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी रितेश फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी।

सिपाही भी जख्मी

शनिवार की रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित रितेश कहीं भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन की तरफ दिखा है। सूचना पर सैयदराजा और चंदौली पुलिस की टीम ने कल्याणपुर के पास रेलवे लाइन की ओर घेराबंदी शुरू की। तभी अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। 

इस दौरान आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति के दाहिनी बांह को एक गोली छूते हुए निकल गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और पीछा करते हुए सैयदराजा रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास उसे दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अभियुक्त गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद हत्या प्रकरण में कार्रवाई लगभग पूर्ण हो चुकी है। 

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग की, जिससे आरक्षी घायल हुआ। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed