{"_id":"acabc7340d764f5586c7f0a6d3ad6fc3","slug":"encompass-workers-for-work-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के लिए मनरेगा मजदूरों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के लिए मनरेगा मजदूरों ने दिया धरना
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तहत काम की मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी और नौजवान सभा के बैनर तले सोमवार को मजदूरों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद एडीओ आईएसबी को मांग पत्र सौंपने के बाद धरना समाप्त किया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर काम न देकर अन्य श्रमिकों को गलत तरीके से काम उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके खिलाफ गांव से लेकर ब्लाक एवं जिला तक संघर्ष किया जाएगा। वक्ताओं ने चेताया कि यदि इस दफा आवेदित मनरेगा श्रमिकों को समय पर कुल 14 दिन का कार्य उपलब्ध नहीं कराया गया तो मनरेगा श्रमिक ब्लाक परिसर में रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी ब्लाक प्रशासन की होगी। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार श्रमिकों के अधिकारों पर लगातार हमले कर श्रम संशोधन कर पूंजीपतियों के फायदे के लिए नीतियां बना रही है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
धरने में पांडेयपुर, भिसौड़ी एवं मलोखर के मनरेगा मजदूर शामिल रहे। इस अवसर पर जालेंधर प्रसाद, रामकृत, घनश्याम पासवान, तेतरा, गनेश, विमला देवी, प्रेमा देवी, निर्मला देवी, गुजराती, माया, नंदू, रामाश्रय, दलसिंगार, महेन्द्र पासवान, काली प्रसाद, अर्चना देवी, चन्द्रभान, धीरज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलामंत्री गुलाबचंद एवं संचालन जैनुल आब्दीन ने किया।