फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   encompass in Blocks

ब्लॉकों पर तालाबंदी कर दिया धरना

Tue, 09 Aug 2016 02:00 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
encompass in Blocks
ताला जड़ते ब्लाक प्रमुख
 जिले के सभी ब्लाक कार्यालयों पर तालाबंदी कराने के बाद ब्लाक प्रमुखों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने हक के लिए प्रमुखों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा                   को सौंपा। बाद में तालाबंदी खत्म           कर दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम को तत्काल प्रभावी किया जाए, जिससे क्षेत्र पंचायतों का अधिकार बढ़ सके। शासन स्तर पर जो भी कटौती की जा रही है उसे तत्काल बंद किया जाए। कहा कि ब्लाक प्रमुख होने के बाद भी ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य करते हैं। किसी भी काम की स्वीकृति बिना ब्लाक प्रमुख के नहीं होनी चाहिए। कहा कि जिस प्रकार से विधायकों को हैंडपंप का कोटा निर्धारित किया गया है। ठीक उसी प्रकार ब्लाक प्रमुखों को हैंडपंप का कोटा निर्धारित किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार मांगों पर तत्काल विचार नहीं करती है तो इसके लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

 जिला महासचिव आशा यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में 14वां वित्त तत्काल प्रभावी किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी ब्लाक प्रमुख केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जवाहिर खरवार, अमित यादव लाला, संजय सिंह, रमानन्द यादव, संजीव सिंह, राजकुमार सोनकर, शिवेन्द्र सिंह, महेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed