फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   employment Found in job fair

रोजगार मेले में मिली नौकरी

Sat, 28 Feb 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 28 Feb 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
employment  Found in job fair
जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें वाराणसी की एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा 266 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।


कंपनी के अधिकारियों ने 17 युवकों को नौकरी के लिए चुना, इस दौरान चयनित युवक नौकरी के मिलते ही चहक उठे। बाद में सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी।


जिला सेवायोजन में रोजगार मेले के मद्देनजर जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए युवकों की भारी भीड़ शुक्रवार की सुबह कार्यालय परिसर में जुटी रही।

कंपनी के अधिकारी शिवनाथ गोयल और पीएन सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान साक्षात्कार के लिए रोजगार मेले में सिर्फ उन्हीं युवकों को मौका दिया गया, जो सेवायोजन कार्यालय से पंजीकृत थे। इस दौरान अधिकारी द्वय ने युवकों से सवाल-जवाब कर उनकी दक्षता और कार्य कुशलता को परखा।


अंत में कंपनी ने 266 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 17 युवकों को नौकरी के लिए चुना। इसके बाद जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार यादव द्वारा चयनित युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।


नौकरी पाकर चयनित युवकों के चेहरे खिल उठे। वहीं साक्षात्कार में असफल युवक निराश होकर लौटे। मुकेश कुमार ने बताया कि बेरोजगार युवकों के लिए कार्यालय में समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। बेरोजगार युवक मेले में हिस्सा लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इस दौरान राजीव सोनकर, अब्दुल कुद्दुस व जयनंद यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed