फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Employees postpone protest on DFO's assurance

डीएफओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने स्थगित किया धरना

Sat, 12 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Employees postpone protest on DFO's assurance
वन विभाग के जयमोहनी रेंज कार्यालय पर धरनारत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आश्वासन देते उप प्रभ? - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ की ओर से विनियमितीकरण और निष्कासन के मामले को लेकर जयमोहनी रेंज कार्यालय पर चल रहा धरना बारहवें दिन शनिवार को डीएफओ के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। आठ सूत्री मांगों के निराकरण के बाबत डीएफओ की ओर से जारी एक सहमति पत्र लेकर उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचे थे। जहां पत्र मिलने के बाद संघ के जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने धरने को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ की प्रमुख मांग विनियमितीकरण की कार्यवाही, वरिष्ठता सूची के आधार पर पत्राचार किए जाने तथा 20 दिसंबर 2013 का पारिश्रमिक बकाया भुगतान कराने समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कहा की इसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर के द्वारा सभी वन क्षेत्राधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। महासंघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी खरवार के अनुरोध पर 13 दिन के बजाय 26 दिन का बिल बनाए जाने का भी भरोसा उन्होंने दिलाया। इस मौके पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी मौर्य, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष रफीक खान, जिला मंत्री कमलेश यादव, शिवकुमार, द्वारिका मोदनवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed